Jaunpur News: महान शख्सियत है भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, समाचार पत्र विक्रेता संघ जौनपुर ने मनाया जन्मदिन
संघ परिवार ने की दीर्घायु की कामना, मां शीतला चौकियां महारानी से की प्रार्थना
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष राम सहारे मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का 63वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह जैसा व्यक्ति पूरे जनपद ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं है। किसी विद्वान पुरुष ने कहा कि महान व्यक्ति वह है जो बहुत बड़ा आदमी होते हुए भी अपने बगल बैठे व्यक्ति को इसका एहसास भी न होने दे।
ऐसी ही महान शख्सियत है भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह। उन्होंने समाचार पत्र विक्रेता संघ परिवार के लिए हमेशा ही सहयोग किया है। नि:स्वार्थ भाव से किया गया उनके सहयोग के लिए संघ परिवार हमेशा उनका ऋणी रहेगा। हम सब उनके दीर्घायु की कामना करते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
वह स्वस्थ रहें और मां शीतला चौकियां महारानी और मां जगत जननी जगदम्बा से नवरात्र के पहले दिन हम प्रार्थना करते हैं कि उनको और ऊंचाइयों पर ले जाएं। उनकी कीर्ति, उनका यश और बढ़ें और वह जनपद जौनपुर का नाम ऐसे ही पूरे देश में रोशन करते रहे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मंगरु राम मौर्य, जिला महामंत्री अवधेश कुमार मौर्य, रामस्वराथ मौर्य, नरेंद्र मौर्य, तरुण मौर्य, सुनील मौर्य, बबलू मौर्य, विनोद शर्मा, राजेश मौर्य, रवि शर्मा, विजय सेठ, नीरज मौर्य, रमेश मौर्य, आर्यन साहू, प्रवीण शर्मा ,शैलेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
.jpg)
.jpg)

