BREAKING

Jaunpur News: एकेडमिक रिसोर्स पर्सन पदों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न

सुनील शर्मा

जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) पदों पर चयन प्रक्रिया शुक्रवार को डायट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। रिक्त 57 पदों के सापेक्ष 45 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया था जिनमें से 42 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया जबकि 03 शिक्षक अनुपस्थित रहे।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार ने बताया कि जनपद के 21 ब्लॉक एवं 1 नगर क्षेत्र के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के विशेषज्ञ एआरपी का चयन जनपद स्तर पर किया जाता है। जनपद में कुल 110 एआरपी पद सृजित हैं जिनमें से प्रथ

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

म चरण में 53 का चयन पूर्ण कर लिया गया है। शेष 57 पदों हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर चयन प्रक्रिया प्रारम्भ की गई।

उन्होंने बताया कि कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 56 शिक्षकों ने 22 सितम्बर को हुई लिखित परीक्षा में भाग लिया। जिसमें 47 शिक्षक सफल घोषित हुए। तत्पश्चात 24 सितम्बर को माइक्रोटीचिंग परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 45 शिक्षक सम्मिलित हुए। अंतिम चरण में शुक्रवार को साक्षात्कार सम्पन्न हुआ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि चयन प्रक्रिया उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट के नेतृत्व तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। चयनित एआरपी को शीघ्र ही ब्लॉकों में तैनात कर दिया जायेगा जिससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

साक्षात्कार प्रक्रिया जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला की देख-रेख में सम्पन्न हुई।




नया सबेरा का चैनल JOIN करें