Jaunpur News: गांधी जयन्ती पर होगा क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रपदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 2 अक्टूबर को गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयन्ती पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 5 किमी0 एवं महिला वर्ग में 3 किमी0 की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 7 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। उक्त रेस प्रतिभाग करने के इच्छुक पुरूष एवं महिला प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि कृष्ण कुमार यादव पूर्व चैम्पियन एथलीट से सम्पर्क कर करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 2 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे स्टेडियम में उपस्थित होकर अपना नाम, पता अंकित करवाते हुए अपनी प्रविष्टि कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। रेस में प्रविष्टि का समय 6.30 बजे तक होगा। उक्त अवधि में जो भी प्रतिभागी उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं, उसके बाद प्रविष्टि नहीं की जायेगी। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस आशय की जानकारी चन्दन सिंह क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)