BREAKING

Jaunpur News: एमबीबीएस छात्रा शिखा एवं रिया को प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Jaunpur News: एमबीबीएस छात्रा शिखा एवं रिया को प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल ने एम०बी०बी०एस० छात्राओं का ICMR STS—2025 के शोध में चयन होने के उपरान्त छात्रा शिखा सिंह एवं रिया तिवारी सहित उनके प्रोजेक्ट गाइड डा० पूजा पाठक एवं डा० नवीन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि यह उपलब्धि न केवल इन दोनों छात्राओं के परिश्रम तथा अनुसंधान में गहरी रूचि एवं निरंतर लगन का परिणाम है, बल्कि हमारे संस्थान की गुणवत्ता और शोध संस्कृति का भी परिचायक है। आईसीएमआर-एसटीएस जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी मंच पर चयनित होना अत्यंत गौरव की बात है। इससे हमारे विद्यार्थियों को शोध पद्धतियों, वैज्ञानिक लेखन, डाटा विश्लेषण और चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं को गहराई से समझने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शिखा और रिया एवं उनके गाइड डा० पूजा एवं डा० नवीन तथा कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा० मुदित चौहान को इस सफलता के लिए बधाई देते हुये कहा कि यह अवसर छात्रों को उत्कृष्ट शोधकर्ता एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। छात्रों का शोध में आगे बढ़ना न केवल संस्थान के लिये, बल्कि चिकित्सा जगत के लिए भी एक आशा की किरण है। मैं सदैव अपने छात्रों के साथ खड़ा हूँ और शोध कार्य में उन्हें हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करता रहूँगा। शोध और नवाचार की दिशा में हमारें कॉलेज का द्वार छात्रों के लिए हमेशा खुला रहेगा।

प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि को आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए छात्रों से अपेक्षा किया कि वे चिकित्सा क्षेत्र में अपने ज्ञान और नवाचार से समाज की सेवा करें। सम्मान प्राप्त करने के बाद छात्राओं ने सर्वप्रथम प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि "आईसीएमआर एसटीएस 2025 के लिए मेरा चयन होना मेरे लिए गर्व और उत्साह का विषय है। यह उपलब्धि मेरे गाइड एवं कॉलेज के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ शोध कार्य करने कि लिए प्रेरित करता है।"

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें