BREAKING

Jaunpur News: एडीओ पंचायत से मंत्री का पीआरओ बनकर ठगी का प्रयास

बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर से एक व्यक्ति ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का पीआरओ बनकर ठगी का प्रयास किया। जागरूकता के कारण वे ठगी से बच गये। उक्त व्यक्ति ने सुबह खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को फोन किया। उनसे बोला कि वह कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का पीआरओ है। कैबिनेट मंत्री का थाने के पास आने का कार्यक्रम है। थाने के पास साफ सफाई करवा दें। उन्होंने उक्त व्यक्ति को एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर का नम्बर दे दिया। वह व्यक्ति श्री सोनकर के मोबाइल पर फोन किया। उसने बताया कि वह ऊक्त मंत्री का पीआरओ है।

 बीडीओ ने आपका नम्बर दिया है। आप सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगवाकर जफराबाद थाने के सामने साफ सफाई करवा दीजिये। मंत्री जी का आने का कार्यक्रम है। उस व्यक्ति की बात पर एडीओ पंचायत ने सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगवाकर साफ—सफाई करवाया। चूना का छिड़काव भी करवा दिया। उसके बाद उस व्यक्ति ने एडीओ पंचायत को फिर फोन किया और बोला कि अगर आपके परिवार का कोई लड़का जो तो बताइये उसको डीएम ऑफिस में एक पद है। 

उन पर रखवा दूं, क्योंकि वह पद मंत्री जी के कोटे से होना है। इस पर श्री सोनकर ने कहा कि कोई लड़का उनके घर नहीं है। एक घण्टे बाद वह व्यक्ति फोन किया बोला कोई रिश्तेदार का लड़का हो तो भी बताईये। उसने कहा कि लड़के का आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटर आदि के मार्कशीट आदि मंगवाकर दे दीजिए। वह कई बार फोन करने लगा तब एडीओ पंचायत श्री सोनकर ने जिला पंचायत सदस्य बाघ सिंह चौहान के जरिये मंत्री दारा सिंह चौहान से बात किया। उन्होंने कहा कि ऊक्त व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाये। उनसे बात होने के बाद वह साइबर सेल में जाकर सारी जानकारी दिया।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें