BREAKING

Jaunpur News: स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती दे रहा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केन्द्र नोनारी

नेवढ़िया, जौनपुर। रामपुर विकास खण्ड अन्तर्गत नोनारी ग्रामसभा में बने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केन्द्र की दयनीय स्थिति को देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "स्वच्छ भारत मिशन" को चुनौती दे रहा है। ऐसे में सफाईकर्मी और ग्राम प्रधान के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर अनेक सवाल उठ रहे हैं।

यह एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। अगर उन अस्पतालों में स्वच्छता जैसी बुनियादी जरूरतों की अनदेखी हो रही है तो यह योजना की आत्मा के खिलाफ है।

बता दें कि अस्पताल के ठीक बगल में डीह बाबा का मंदिर है जहां नवरात्रि पर्व के समय गांव के लोग पूजा-अर्चना करने जाते हैं लेकिन मंदिर पर जाने का मार्ग और मंदिर परिसर के आस—पास स्वच्छता नहीं है। चारों ओर खर-पतवार हैं जिससे ग्रामीणों में जहरिले जानवरों से भय भी बना हुआ है।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें