जौनपुर में डूबे युवक का शव केराकत में मिला
सुनील शर्मा
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुख्खीपुर मोहल्ला निवासी नमन सोनकर पुत्र मिठाई लाल सोनकर बुधवार को शाही पुल से अचानक गोमती नदी में कूद गया। नदी की तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन समेत पुलिस पहुंच गयी। गोताखोरों की मदद से खोजबीन करवाया गया। लेकिन शव नहीं मिला। गुरुवार को भी तलाश जारी रही। बावजूद इसके शव का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शहनवाज मंजूर, कांग्रेसी नेता अजय सोनकर सहित अन्य मौके पर पहुंचकर प्रशासन से एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग किये। शहर अध्यक्ष आरिफ खान की मांग पर स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एनडीआरएफ की टीम को तत्काल संदेश भेज दिया। प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम लखनऊ से जौनपुर के लिये रवाना हो गयी है। शुक्रवार को युवक का शव केराकत में मिला। इस दुख की घड़ी में वार्ड के सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर के साथ घटनास्थल पर वरुणा शंकर चतुर्वेदी, पंकज सोनकर पीड़ित परिवार के साथ मौजूद रहे।


