Jaunpur News: खमपुर के पशु आरोग्य मेले में दर्जनों पशुओं का हुआ उपचार
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के खमपुर गांव में दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप पर मण्डल अध्यक्ष परशुरामपुर सुरेन्द्र मिश्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दिया। इस अवसर विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, मण्डल मीडिया आईटी संयोजक दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण, पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम आयोजक बक्शा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान 650 पशुओं का इलाज किया गया।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


