BREAKING

Jaunpur News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार में सीएचसी पर लगा मेला

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्य प्रकाश चौबे ने फीता काटकर  किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज बदलते भारत की नयी तस्वीर दिखायी पड़ रही है। महिलाएं समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज हर क्षेत्र में महिला मुखिया है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक महिला स्वस्थ और सशक्त होगी तभी पूरा परिवार मजबूत होगा। 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़े में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, मरीजों की सेवा, वृक्षारोपण सहित अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। कार्यक्रम समापन पश्चात अस्पताल अधीक्षक डॉ. जीके सिंह के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण भी किया।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें