BREAKING

Jaunpur News: डा. परमानन्द को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। मधुबन एजुकेशनल बुक्स और दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी द्वारा दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बक्शा ब्लॉक के चित्तौड़ी निवासी डॉ. परमानंद शुक्ल को 'हिंदी शिक्षक सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सूरीनाम के राजदूत अरुण कोयमर हार्डियन, ईरान दूतावास राजनयिक डा. हुसैन बामिरी, गृह मंत्रालय पूर्व सलाहकार ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल और दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्र, सचिव डा. रश्मि सिंह की उपस्थिति में दिया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी दिवस पर देश भर से चयनित शिक्षकों को दिया जाता है।

कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मधुबन पब्लिकेशन के डॉ. परमानंद शुक्ल को बधाई संदेश में कहा कि शुक्ल को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। इन्होंने हिंदी का मान अहिंन्दी भाषी प्रदेशों और विदेशों में बढ़ाया है। इनकी रचनाएं अब तक सर्वश्रेष्ठ पाई गई है। इन्होंने हिंदी शिक्षा क्षेत्र और हिंदी के प्रचार प्रसार में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने नारी शक्ति पुस्तक को बहुत ही प्रभावशाली पुस्तक बताया। इसके पहले भी डॉ. परमानंद को राष्ट्रीय गौरव, विश्व रत्न, विद्या वाचस्पति, डायनेमिक राइटर एंड बेस्ट टीचर, एक्सीलेंट टीचर जैसे अवार्ड ग्लोबल लेवल पर मिल चुके हैं। इससे क्षेत्र में बहुत खुशी का माहौल है। डॉ. परमानंद ने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जौनपुरवासियों के लिए एक गर्व का पल है।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें