Jaunpur News: भगत सिंह जयन्ती पर चिकित्सा शिविर लगायेगा राष्ट्रवादी नौजवान सभा
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा द्वारा बलिदानी भगत सिंह की जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 27 सितंबर को आरपी फार्मेसी कॉलेज खजूरन बदलापुर में होगा। उक्त कॉलेज के प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शिविर का आयोजन राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक/पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सौजन्य तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह तथा सचिव राणा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित शिविर में पॉपुलर हास्पिटल वाराणसी की डॉक्टर यूनिट– डॉ० केपी सिंह सिंह चेस्ट एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, डॉ० विकास मिश्रा फिजिशियन, डॉ० प्रियंका जायसवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. ऊर्जाश्वेता सिंह चर्म रोग, कुष्ठ रोग, एलर्जी और सौंदर्य रोग विशेषज्ञ के साथ जौनपुर डॉक्टर यूनिट डॉ० एमएम अब्बास वरिष्ठ जनरल फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ० संदीप देशमुख नेफ्रोलाजी किडनी रोग विशेषज्ञ, डॉ० संजय सिंह फिजीशयन, डॉ० उत्तम गुप्ता न्यूरो, मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ० बृजेश कन्नौजिया (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ) सर्जन, डॉ० विपुल सिंह (पिडियाट्रिक्स), डॉ० निदा सलाम (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ० रॉबिन सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ० एस.डी. अब्बासी (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ अजीत कुमार (डेंटल सर्जन) तथा डॉ० संदीप मौर्य नेत्र रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे।
