Jaunpur News: त्योहार को लेकर खेतासराय पुलिस ने किया पैदल मार्च
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। त्योहारों के मद्देनज़र शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को खेतासराय पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त किया। जुमे की नमाज व दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने की मंशा से यह पहल की गई।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम ने कस्बे के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरते हुए आम नागरिकों को आश्वस्त किया और त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील किया। वहीं अवांछनीय तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की तत्परता का संदेश दिया गया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुये विश्वास दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

