Jaunpur News: लड़की अपहरण के आरोप में प्रबन्धक पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरा लाल निवासी राहुल सिंह ने बदलापुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरडीएस पूर्वांचल बाल विद्या मंदिर पुराबलई के प्रबंधक संजय सिंह व उनके पुत्र हर्ष सिंह ने मेरी भतीजी तनू सिंह का जो कक्षा 10वीं की छात्रा है, का अपहरण कर लिया जो अभी तक नहीं मिली। कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्व में प्रबन्धक पुत्र हर्ष सिंह ने बात करने के लिए मोबाइल दिया था जो परिजनों द्वारा पकड़ा गया था। वहीं परिजनों ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी शेषधर शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
