BREAKING

Jaunpur News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में गुरैनी में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत ग्रामसभा गुरैनी में शुक्रवार को विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने गांव में टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा टीकाकरण से झिझक या इनकार करने वाले परिवारों से मुलाकात कर उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।

सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण से बच्चों को टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, निमोनिया, डायरिया, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार, काली खांसी, डिप्थीरिया, टेटनस, हिमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ टीकों के बाद हल्का बुखार आना सामान्य है जो 2 से 3 दिन में स्वतः ठीक हो जाता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि समय पर टीकाकरण कराने से बच्चों की सेहत मजबूत होगी और वे कम बीमार पड़ेंगे जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। यूनिसेफ के आलोक राय ने बताया कि टीकाकरण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और उन्हें भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचाता है।

अभियान के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, मेडिकल ऑफिसर डॉ. फैजान अंसारी, यूनिसेफ के डीएमसी अनूप त्रिवेदी, सहायक शोध अधिकारी बिपलव यादव, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल यादव, बीएमसी अवधेश तिवारी, ग्राम प्रधान अंजना भारती, कोटेदार इमाम तथा मौलवी सुहेल अहमद मौजूद रहे।


Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें