BREAKING

Jaunpur News: पचास हजार नकदी सहित एक लाख के गहने चोरी

खुटहन, जौनपुर। फतेहगढ़ गांव में शनिवार की रात छत से आंगन में उतर चोरों ने कमरे के भीतर रखा लोहे के बक्से की कुंडी तोड़ भीतर रखा पचास हजार नकदी और गहने पार कर दिया। गृहस्वामिनी को घटना की जानकारी भोर में हुई।उसके द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। गांव निवासी सुनीता पत्नी हीरालाल यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पति रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। वह अपनी दो पुत्रियों के साथ घर रहती है। वह शनिवार की शाम रोज की तरह पुत्रियों के साथ एक कमरे में सो गयी। रात में अज्ञात चोर कमरे में रखा बाक्स तोड़कर 50 हजार नकदी, मंगलसूत्र, कनफूल,पायल और लगभग डेढ़ क्विंटल खाद्यान्न उठा ले गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें