BREAKING

Jaunpur News: कक्षा 12 की छात्रा श्वेता मिश्रा को बनाया गया एक दिन का महिला थानाध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जेपी इण्टरनेशनल स्कूल सुजानगंज कक्षा 12 वीं की छात्रा श्वेता मिश्रा को थाना सुजानगंज का एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया । थानाध्यक्ष बनकर श्वेता मिश्रा द्वारा थाने पर उपस्थित होकर जनसुनवाई किया गया, तथा आवेदक 1.दीपक पुत्र साहबलाल निवासी निधिपट्टी थाना फत्तनपुर जिला प्रतापगढ़ 2.बबना देवी पत्नी सभाजीत निवासी बरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर 3.रामआसरे पुत्र इन्द्रजीत निवासी खेमपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया। तत्पश्चात छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, FIR पंजीकरण की प्रक्रिया, महिला अपराधों से सम्बंधित कानूनी प्रावधान तथा 1090, 1930 व 112,1098,108,181, डायल सेवा की जानकारी दी गयी।

आश्वस्त किया कि महिलाएँ एवं छात्राएँ निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं/बालिकाओं में अपने जीवन में ऊंची उड़ान भरने के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना है, जिससे वह समाज में एक सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज के साथ समान हिस्सेदारी से मिलकर विकसित समाज बनाती हैं। 

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा एम्बुलेंस सेवा-1098, चाइल्ड लाइन-108, स्वास्थ्य सेवा-102, गर्भवती महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त किया।


Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें