Raebareli News: भारत की बेटियों को दुनिया करती है सलाम
रायबरेली। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत महिला हितैषी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक पंचायत लखनऊ मंडल शाश्वत आनंद सिंह ने किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और यही वजह है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही हैं। महिला घर से लेकर ऑफिस तक बहुत ही अच्छे ढंग से कार्य कर रही हैं। आज दुनिया ने भी भारत की महिलाओं के जज्बे को सलाम करती है। ऑपरेशन सिंदूर में भी भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और पाकिस्तान को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया था। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर केंद्र डीपीआरसी रायबरेली और कार्यदायी संस्था यू.पी. इंडस्ट्रियल कंसलटेंट लिमिटेड यूपीकॉन रही। कार्यक्रम में डीपीआरओ रायबरेली, यूपीकॉन के प्रतिनिधि संदीप धाकड़ और चेतन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)