Jaunpur News: शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने डीबीटी ट्रांसफर, आधार प्रमाणीकरण, बच्चों की उपस्थिति, निपुण आकलन परिणाम सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी बच्चों का आधार प्रमाणीकरण कराया जाए। जिलास्तरीय अधिकारियों के द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि जिन लोगों ने निरीक्षण का कार्य लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण नहीं किया है उनसे स्पष्टीकरण लिए जाएं। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तारों को हटाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते अधिशासी अभियंता विद्युत को सख्त निर्देश दिए गए कि गंभीरतापूर्वक प्राथमिकता पर स्कूलों से तार हटवाए जाए। इस अवसर पर डीसी सिविल रजा हसन, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)