Jaunpur News: खेतासराय में जाम की समस्या से निजात, दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी
सुबह से रात 10 बजे तक चलेगा अभियान
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने नई पहल की है। राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले इस कस्बे में अब दो शिफ्ट में सुबह से रात्रि 10 बजे तक दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात संचालन करेंगे। इससे घंटों जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। खेतासराय जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित है और मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके के अधिकतर लोग खाड़ी देशों में रहते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शाहगंज
आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग यहां बाजार करने आते हैं। वाराणसी-अयोध्या को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 135-ए पर इस कस्बे में वाहनों की रफ्तार थम जा रही है जिससे लोग घंटों जाम का दंश झेलने को विवश हैं। थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि यातायात को देखते हुए दो शिफ्ट में पुलिस बूथ पर ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक और दूसरी शिफ्ट अपराह्न 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगी। इस पहल से ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकेगी।


