Jaunpur News: श्रीराम लीला में रावण का तप,रावण विवाह, लंका विजय एवं रावण अत्याचार की लीला
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में श्रीराम लीला समिति के तत्वाधान चल रही रामलीला में मंगलवार को अयोध्या से आये कलाकारों ने रावण से जुड़ी लीलाओं का मंचन किया।शुरुआत में पूर्व विधायक डा0 हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने विधिवत भगवान श्रीरामजी का पूजन अर्चन किया।उन्होंने कहा कलियुग में भगवान श्रीराम का नाम ही सहारा है।उन्होंने हमें समाज के सभी वर्गों के साथ रहने का मार्ग दिखाया था। दर्शकों ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रावण तप, रावण विवाह, लंका विजय एवं रावण अत्याचार की मनोहारी लीला प्रस्तुत की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चौथी बार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. कृष्ण कुमार यादव
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, समिति के अध्यक्ष जबिन्दर साहॅू, व्यवस्थापक पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, प्रवीन सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, संदीप सेठ, रमाशंकर साहॅू पूर्व सभासद चन्द्रशेखर सरोज, संजय शर्मा, बृजनन्दन स्वरूप, रौनक बरनवाल, किशन बरनवाल, अशोक चैरसिया सहित श्री रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित भारी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।


