BREAKING

Jaunpur News: गलत साइड से आयी कार से पल्सर टकराई

Jaunpur News Pulsar collided with a car coming from the wrong side

दो युवक घायल, पल्सर जलकर राख

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हौज तिराहे के पास सोमवार की देर रात को गलत साइड से आ रही कार और पल्सर की टक्कर हो गई जिसमें पल्सर सवार दो युवक घायल हो गये। पल्सर दुर्घटना के बाद जलकर राख हो गई है। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वाराणसी से पल्सर सवार 24 वर्षीय अमन सोनकर और 20 वर्ष शुभम सोनकर पुत्र बित्तन सोनकर निवासी नाटी इमली थाना जैतपुर जनपद वाराणसी अपनी पल्सर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे। टोलप्लाज़ा की आगे हौज तिराहे के पास एक कार गलत साइड से अचानक सामने आ गई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर ’गोमती’ का 36वाँ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

तेज रफ्तार पल्सर बॉइक कार की कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पल्सर सवार युवक दूर जाकर गिर गए। उन्हें गम्भीर चोट आयी। दूसरी तरफ पल्सर में आग लग गयी वह धुंधु कर जलने लगी। कार का बायां अगला पहिया टेढ़ा हो गया। संयोगवश जफराबाद पुलिस की टीम वहां मौजूद थी। उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि कार के मालिक का नाम भारत पुत्र साधुराम निवासी मुस्तफाबाद के निवासी है। दुर्घटना के बारे में मौजूद पुलिस ने बताया कि कार गलत साइड से चल रही थी। दोनों पक्षों की तहरीर के जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें