Prayagraj News: हण्डिया पी.जी. कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस अवधि में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत विविध जन-जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह कार्यक्रम , समन्वय प्रो. राजेन्द्र सिंह (राज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के निर्देशन में हो रहा है,कॉलेज की एनएसएस इकाई के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव शंकर द्वारा सभी गतिविधियों का संचालन एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें | Prayagraj News: एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विवेक पाण्डेय ने बताया कि इस सेवा पखवाड़ा में परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त परिसर, स्वच्छता जागरूकता रैली, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।
महाविद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में अधिकाधिक भाग लेकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रद्युम्न सिंह ,डॉ शिव शंकर की उपस्थिति रही।
![]() |
| Ad |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)