BREAKING

Prayagraj News: एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Prayagraj News: A competition was held at SS Khanna Girls' Degree College.

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। 19 सितंबर को एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज  में  संगीत एवं चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सप्तश्वर और सप्त रंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न डिग्री कॉलेजों से दो-दो छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुति और अभिव्यक्ति की सराहना की ।कार्यक्रम में अतिथियों एवं निर्णायकों ने छात्र-छात्राओं को अपनी कला एवं संगीत प्रतिभा को और अधिक निखारने हेतु प्रोत्साहित किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धि श्रीवास्तव, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय की छात्रा को प्राप्त हुआ,वहीं दूसरा स्थान माही सिंह ,एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय तथा तृतीय पुरस्कार सौम्या मालवीय,राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय तथा रिया यादव,सीएमपी डिग्री कॉलेज को प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अभिभावक से बदसलूकी के आरोपित प्रधानाध्यापक पर केस

  तबला एकल वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वासुदेव पांडे, सीएमपी डिग्री कॉलेज को तथा द्वितीय स्थान बुशरा फातिमा, एस.एस. खन्ना महिला महाविद्यालय की छात्रा को प्राप्त हुआ।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी वर्मा,एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय,द्वितीय स्थान अनुष्का केसरवानी,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज तथा तृतीय स्थान नंदिता कुमारी,आर्य कन्या डिग्री कॉलेज को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्राचार्या प्रोफेसर लालिमा सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में निर्णायक मंडल के प्रमुख सदस्य  लोक गायक उदय चंद्र परदेसी , तबले में प्रभाकर दयाल तथा चित्रकला में अजय कुमार गुप्ता  ने अपनी महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. लालिमा सिंह, प्रो. मंजरी शुक्ला, प्रो. रचना आनन्द गौड़ ,प्रो. रेखा रानी, प्रो. संगीता गौतम, डॉ पार्थ डे, डॉ.आशीष ,डॉ.जावेदा रजा,आदि उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं सृजनात्मक को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें