BREAKING

Jaunpur News: तेज आंधी-बारिश में झुका बिजली का खंभा, मौके पर पहुंचे डीएम ने लगाई फटकार

जौनपुर। शुक्रवार की रात जनपद में आई तेज आंधी और वर्षा के कारण नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत खंभों के टेढ़े होकर झुकने तथा गिरने की संभावना होने की सूचना संज्ञान में आने पर डीएम डा. दिनेश चन्द्र के द्वारा दुर्गा पूजा तथा मार्गों पर भीड़भाड़ के दृष्टिगत देर रात तत्काल मौके पर पहुचंकर निरीक्षण किया गया और सख्त निर्देश दिया गया कि विद्युत विभाग की पूरी टीम रात में कार्य करते हुए सभी जर्जर खंभे अतिशीघ्र बदलवाना सुनिश्चित करे जिससे विद्युत व्यवस्था पूर्व की भांति सुगमता से संचालित रहे तथा त्यौहार के दौरान आमजनमानस को विद्युत संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Jaunpur News: Power pole tilts during heavy storm and rain; District Magistrate arrives on the scene and reprimands officials.

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कहा कि आमजनमानस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही उनकी सुरक्षा करना जिला प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में विद्युत विभाग की लापरवाही से कोई दुर्घटना होती है तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अभियान चलाकर समस्त टेढे और जर्जर खम्भे चिन्हित कर अतिशीघ्र बदलने की कार्यवाही की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें