Jaunpur News: विकसित भारत 2047 की थीम पर निकली साइकिल यात्रा
जौनपुर। “विकसित भारत 2047” की थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना (सेवा पखवाड़ा) के अंतर्गत मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज जौनपुर के स्वयंसेवकों ने साइकिल यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत स्वयंसेवक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां कुलपति प्रो. वन्दना सिंह, नोडल अधिकारी प्रो. राकेश कुमार यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. राजबहादुर यादव, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्रा (विधि विभाग) एवं सर्वेश यादव ने भी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान स्वयंसेवक गोद लिए गए गाँवों से होते हुए पुनः विश्वविद्यालय पहुँचे।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ममता सिंह, डॉ. जीवन यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलेश कुमार सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अमित कुमार जायसवाल, डॉ. अरविंद कुमार, मोहम्मद जयेस खान, मोहम्मद अब्बास खान, डॉ. प्रवीण यादव सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रमुख प्रतिभागियों में आंचल मौर्या, सुमित सिंह, अंशुमान शाह, राजन पांडे, सुजीत प्रजापति, अनुज मौर्य, हर्ष यादव, प्रियांशु मौर्य, अवनीश प्रजापति, शुभम यादव, आदर्श सिंह, नीतिश पाठक, मोहम्मद नसीम, मनीष यादव, अमन कुमार, विनीत मौर्य, सुयश मिश्रा, अमन प्रजापति, जतिन चौहान, प्रवीण कुमार मौर्य, मोहम्मद अनीस खान, नितिन कुमार, सागर कनौजिया, अल्तमस पठान तथा ज़ाकिर अली शामिल रहे।
.jpg)

