BREAKING

Jaunpur News: अपहरण की वारदात के 16 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किशोरी को किया बरामद

सोनू गुप्ता

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने एक अपहृत किशोरी को मात्र 16 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। थाना रामपुर में किशोरी मनीषा बनवासी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मनीषा बृजेश बनवासी की पुत्री है और ग्राम नरहरपुर कटौना की रहने वाली है।

Jaunpur News: Police recover abducted girl within 16 hours of the incident.

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 सितंबर को सिधवन तिराहा से किशोरी को बरामद किया। मौके पर आरोपी विकास वनवासी को हिरासत में लिया गया। विकास ग्राम चक मयगरपुर, थाना सुरेरी का रहने वाला है और ओम प्रकाश वनवासी का पुत्र है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अपहृता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें