BREAKING

Jaunpur News: शहाबुद्दीनपुर गांव में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

Jaunpur News शहाबुद्दीनपुर गांव में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
बी पैक्स सहकारी सदस्यता महाअभियान में किसानों को दी गयी सदस्यता

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर स्थित पीसीएफ गोदाम पर गुरुवार को एम पैक्स सहकारी सदस्यता महा अभियान के तहत वाराणसी मंडल की डीआर की उपस्थिति में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके अलावा नैनो यूरिया एंव नैनो डीएपी के प्रयोग एवं उससे किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत 10 किसानों को सदस्य बनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए डी आर सोमी सिंह ने बताया कि किसान अधिक से अधिक बी पैक्स का सदस्य बने और लोगों को जागरूक करें जिससे सहकारी समितियों से मिलने वाले उर्बरक बीज सहित सभी सुविधाओं का लाभ ले सके।

इसके अलावा इफको के मैनेजर संजय यादव ने नैनो यूरिया, डीएपी के उपयोग एंव उसके लाभ की जानकारी देते हुये अधिक से अधिक उपयोग कर लाभ पाने और अपने जीवन को खुशहाल बनाने की मंत्र बताये। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी पैक्स उमरवार के सभापित दुर्गा प्रसाद सिंह व संचालन एडीसीओ ब्रह्मजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर एआर जौनपुर ब्रिजेस पाठक, सुधीर पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव, एडीसीओ प्रीति सिंह, एडीओ सुभाष चंद्र यादव, रोहित सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान, राजनाथ यादव, दिलीप, समिति के सचिव अच्छे लाल यादव, राजेश सिंह, राजेन्द्र यादव, सोनल सिंह, दीन दयाल, सपना सिंह सहित सैकडों किसान उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें