BREAKING

Jaunpur News: दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा लगाई जा रही है रेलिंग

धरने पर बैठे किसानों ने की थी मांग, डीएम के निर्देश पर लिया संज्ञान

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के केराकत तहसील क्षेत्र में अधूरे पड़े सड़क के निर्माण, आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुघर्टना संभावित क्षेत्रों के पास रेलिंग लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों द्वारा किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में 10 दिन पूर्व गांधी पार्क में किए गए धरने प्रदर्शन का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद के निर्देश का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने रविवार को वीरभानपुर गांव के सामने रेलिंग लगानी शुरू कर दी। रेलिंग दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बीरभानपुर के अलावा गोमती पुल के दोनों तरफ, खुज्झी नाला तथा कनौरा गांव में लगाया जाना है।

9 सितंबर को पूर्वांचल किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क में राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर आए दिन हो रही दुघर्टनाओं को रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। धरने के तीसरे दिन पुलिस प्रशासन ने वाराणसी में निर्धारित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर अजीत सिंह को देर रात हिरासत में लेकर उनके पैतृक निवास बोड़सर में नजरबंद कर दिया था। दूसरे दिन पुलिस के संरक्षण में जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने किसान नेता अजीत सिंह सहित अन्य किसानों से मुलाकात की और मांगपत्र लिया। मांगपत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एनएचएआई को तत्काल अमल करने के लिए निर्देशित किया। एनएचएआई ने रविवार को बीरभानपुर में रेलिंग लगानी शुरू कर दी।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें