Jaunpur News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर गणवेश में सम्मिलित होने पर चर्चा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। चिरैयाडीह गाँव में मुम्बई के शिक्षक नेता के0 पी0 के आवास पर आरएसएस से जुडने और आगामी सभी कार्यक्रमों में गणवेश में आने के लिए कार्यकर्ताओ की एक बैठक आरएसएस की ओर से आहुत की गई। बता दें कि आरएसएस की स्थापना के सौ बर्ष पूरे होने जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में पूरे बर्ष पथ संचलन, आरएसएस की नीतियों, इतिहास से परिचित कराने के लिए गाँव गाँव अभियान चलाकर लोगों को जोडने और जागरूकता अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है जिससे देशभक्ति और भाईचारे की भावना बढे समाज के अंतिम लोगों तक पहुंच बनाने का सघन अभियान शुरू करने जा रहा है। पंच प्रण का संकल्प लिए गए जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन , पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व स्व बोध का विकास पर व्यापक चर्चा की गई। संगठित समाज से सबका हित होने वाला है। ऐसे कई कार्यक्रम जिसकी रूपरेखा बनाई गई है उसे जन जन तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। बैठक मे कई गणमान्य उपस्थित रहे जिनका पाथेय विरेन्द्र, राकेश , आशुतोष, व के 0पी0 द्वारा प्राप्त हुआ। आरएसएस के कार्यकर्ता खण्ड ग्राम विकास प्रमुख आशुतोष, मण्डल संयोजक खलीलपुर घनश्याम ,सुरेन्द्र, मुनई, विनोद व खण्ड प्रचार प्रमुख राकेश व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन व आभार केपी ने व्यक्त किया ।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं गणमान्यों को जलपान के उपरांत समापन की घोषणा की गई।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)