BREAKING

Jaunpur News: पत्निहंता को आजीवन कारावास

आपसी विवाद में गला रेतकर की थी हत्या

सूर्यमणि पाण्डेय

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रणजीत कुमार की अदालत ने मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र में 3 वर्ष पूर्व गला रेत कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को दोष सिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं 20000 अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन कथानक के अनुसार वादी मुकदमा जमील ने 20 मार्च 2022 को अभियोग पंजीकृत करवाया कि उसकी बहन रुखसाना की शादी 31 अक्टूबर 2013 को इस्लाम के साथ हुई थी। 20 मार्च 2022 को उसको सूचना मिली कि उसकी बहन रुखसाना की मृत्यु हो गई है।

सूचना पर रुखसाना की ससुराल पहुंचने पर देखा कि उसकी बहन का शव जमीन पर पड़ा है और गले से खून रिस रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम को रुखसाना व इस्लाम के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था जिसमें इस्लाम ने रुखसाना की गला काटकर हत्या कर दिया।

पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता अरुण कुमार व कौशलेंद्र बहादुर सिंह द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी पति इस्लाम को भादंवि की धारा 302 के अंतर्गत दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास व 20000 अर्थदंड से दंडित किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें