Jaunpur News: सेवा पखवाड़ा: मनेछा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
124 मरीजों का हुआ उपचार, वितरित की गयीं दवाइयां
राकेश शर्मा @ नया सवेरा
खेतासराय, जौनपुर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के मनेछा गाँव में मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर ग्रामीण अंचलों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं जिनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके गाँव पर ही उपलब्ध कराना है। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें | Entertainment News: भारतीय कहानियों का असली उत्सव है नेशनल अवॉर्ड: राधिका लावु ने ‘गिद्ध’ की जीत पर
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के चिकित्सा प्रभारी डा. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 124 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. अवनीश राव, फार्मासिस्ट अशोक यादव, एलटी आलोक सिंह, संदीप कुमार, सीएचओ शिव कुमार, रश्मि सेठ, अंकुर श्रीवास्तव, राहुल यादव, सनी गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद, मोहित बिन्द, राहुल यादव, महेंद्र गौतम, दीपक कन्नौजिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गभिरन अजय यादव ने समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)