Jaunpur News: थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शान्ति समिति की हुई बैठक
तरुण चौबे @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। त्योहारों को लेकर स्थानीय थाने में शान्ति समिति की बैठक हुई जहां थानाध्यक्ष फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जाते हैं, आप सभी उसका पालन करें। हम आपके सहयोगी के रूप में 24 घंटे सेवा में उपलब्ध मिलेंगे। पुलिस प्रशासन का सहयोग आप सभी से अपेक्षित है जो भी दिशा निर्देश दिया जा रहा है। रात्रि में 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग ना करें। डीजे आदि को धीमी गति से बजायें। साथ ही जो भी झांकियां निकल रही हैं, उसमें कोई भी अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। यदि दिए गए दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो जो भी नहीं करेगा, उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी। आप सभी से आग्रह है कि आप सभी अपने त्यौहार को धूमधाम के साथ सौहार्दपूर्वक बनाएं और शांति व्यवस्था को कायम रखें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेवा पखवाड़ा: मनेछा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
क्षेत्र के तमाम पंडालों के अध्यक्षों तथा भारत मिलाप के आयोजकों के साथ बैठक हुई जहां सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और थानाध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने के प्रतीक वचनबद्ध हुये। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामभवन यादव, राजनाथ यादव, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, प्रदीप पटेल, सुधीर तिवारी, अनिल मिश्रा, अनिल सरोज, राजू यादव सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)