Firozabad News: मुठभेड़ में ज्वैलर्स से लूट के प्रयास के दो अभियुक्त गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने सोमवार देर रात दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर ज्वैलर्स पर जानलेवा हमला कर लूट के प्रयास का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि 31 अगस्त को थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत मिश्राना मोहल्ला में ज्वैलर्स सुरेश पुत्र रामजीलाल के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए लूट का प्रयास हुआ था। इस मामले में थाने पर अमन वर्मा पुत्र मनोज वर्मा एवं एक अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात के रूप में अभियुक्त ऋषि वर्मा पुत्र संजीव वर्मा निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर, का नाम प्रकाश में आया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बप्पा के दरबार में जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, बैग व खाद्य सामग्री वितरित

उन्होंने बताया कि थाना शिकोहाबाद प्रभारी निरीक्षक अपराध कृष्ण स्वरुप पाल पुलिस टीम के साथ सोमवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी छीछामई को जाने वाली नहर पटरी के पास मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध दिखे। पुलिस ने जब रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही की जिसमें दोनों व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल व्यक्तयों की पहचान वांछित अभियुक्तगण अमन वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी थाने के पीछे सिरसागंज व ऋषि वर्मा पुत्र संजीव वर्मा निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर के रूप में हुई है। जिनसे दो तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तगण को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं




नया सबेरा का चैनल JOIN करें