BREAKING

Jaunpur News: अपना दल (एस) युवा मंच मछलीशहर इकाई की बैठक सम्पन्न

17 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। अपना दल (एस) मड़ियाहूं जिला कार्यालय पर रविवार को मछलीशहर इकाई की युवा मंच टीम की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मंच मछलीशहर जिलाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि पटेल ने किया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को मड़ियाहूं रामलीला मैदान में महामना डॉ. सोनेलाल पटेल का महापरिनिर्वाण दिवस बड़े ही भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के स्वागत हेतु सभी युवा साथी 2500 बाइकों के साथ रिसीविंग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा मुसलमानों को दे रही शिक्षा रोजगार: दानिश आजाद अंसारी

जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि प्रत्येक चौपाल और आयोजन की जानकारी मीडिया में साझा की जानी चाहिए। इससे न केवल जनता तक संदेश पहुंचेगा बल्कि कार्यक्रम की महत्ता भी व्यापक रूप से प्रचारित होगी। उन्होंने कहा कि जब जानकारी अधिक लोगों तक पहुँचेगी तो स्वाभाविक रूप से उनकी सहभागिता भी बढ़ेगी। युवा मंच जिलाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने कहा कि हम सभी युवा साथी गांव-गांव जाकर केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा। बैठक में प्रमोद पटेल, शुभम सिंह, सोनू पाल, राकेश प्रजापति, संतोष पटेल, जय प्रकाश बेनवंशी, अर्जन पटेल, सोनू पटेल, महेन्द्र सिंह, रवि पटेल, राहुल पटेल, सुजीत पाल, प्रमोद पटेल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें