Jaunpur News: भाजपा मुसलमानों को दे रही शिक्षा रोजगार: दानिश आजाद अंसारी
मदरसा में आयोजित हुआ भाजपा का अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम
गौराबादशाहपुर में मंत्री का किया गया भव्य स्वागत
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि देश का पहला शिक्षा मंत्री मुसलमान बनाया गया था। अफसोस है कि फिर भी शिक्षा में सबसे पिछड़ी कौम मुसलमान रह गयी। यह साजिश के तहत कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने मुसलमानों को शिक्षा से पीछे रखा। मुसलमान एक हुनरमंद कौम है। इसे पहले की सरकारों ने मजदूर बनाकर रख दिया। लेकिन अब भाजपा सरकार में मुसलमानों को शिक्षा और रोजगार दोनों मिल रहा है। और मुसलमान तरक्की की तरफ बढ़ रहा है। वह रविवार को गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम में आयोजित अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दबंगों ने बुआ-भतीजा को मारा पीटा, मुकदमा
कार्यक्रम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष अनीस रहमानी, मोर्चा के जौनपुर जिलाध्यक्ष मेराज हैदर और पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। मंत्री का यहां पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता मो. शाहिद अंसारी, धर्मापुर मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, नबी अहमद, मदरसा की ओर से प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी, प्रिंसिपल राहिल अहमद समेत तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। संचालन पंकज राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल मौलाना मुमताज अहमद, अजय प्रताप पाल, उमेश सिंह, लल्लन प्रताप सिंह, जैद हिटलर, परवेज आलम, एजाज अहमद, सन्तोष गुप्ता, अजीत, रामू कश्यप, अमीक अंसारी, खुर्शीद, मनोज सिंह, रामआसरे सोनकर, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)