Bareilly News: 21 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़ा का किया प्रदर्शन
![]() |
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय, बरेली में दिनांक 24 सितम्बर 2025 को 21 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत अपशिष्ट बस्तुओं के से बनाई गई उययोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत 'वेस्ट टू वेल्थ' पर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
'वेस्ट टू वेल्थ' प्रदर्शनी में 21 यूपी बटालियन के सीटीओ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डा. राघवेन्द्र रस्तोगी तथा पी.आई. जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। उनके दिशा-निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदर्शनी की प्रक्रिया पूरी की गई।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी सीटीओ राघवेन्द्र रस्तोगी के द्वारा अपशिष्ट वस्तुओं के प्रयोग से उपयोगी वस्तुओं के महत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनसीसी कैडेट्स को पूर्ण सहयोग किया।
21यू पी बीएन एनसीसी में इस प्रकार के कार्यक्रमों में कैडेट्स की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों से कैडेट्स को टीम में काम करने और अपशिष्ट वस्तुओं को उपयोगी बनाने से प्रकृति में होने वाले अनावश्यक अपशिष्ट को रोका जा सकता है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें भविष्य में प्रकृति के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते है। कुलपति वाईडीएस आर्या एवं सचिव संतोष कुमार साहित अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे। । कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं महापौर डा. उमेश गौतम एवं कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अन्य विभाग के डीन, विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

