BREAKING

Jaunpur News: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा काजल बनी एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु चल रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के तहत आज एक अनोखी पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धर्मापुर की छात्रा काजल बेनवंशी (कक्षा-8) को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एक दिवसीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में काजल ने निर्देश दिया कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों में बच्चों को मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जाए, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और शिक्षा गुणवत्तापरक हो। उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

काजल ने जिला समन्वयक (निर्माण) को भी सख्त निर्देश दिए कि प्रधान द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी प्रकार की गलती न होने पाए।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला समन्वयक (बा.शि.) श्रीमती शोभा तिवारी, जिला समन्वयक (निर्माण) रजा हसन, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती वार्डिन, वार्डन वीणा उपाध्याय, शिक्षक शशिधर उपाध्याय, लेखाकार शशि (कस्तूरबा विद्यालय महराजगंज), अनुपमा मौर्या (कस्तूरबा विद्यालय धर्मापुर), अंग्रेजी की पूर्णकालिक शिक्षिका रेखा यादव सहित विद्यालय की कई छात्राएँ शालू, खुशी, उजाला और स्नेहा उपस्थित रहीं।

‘मिशन शक्ति फेज-5’ की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बेटियाँ भी समाज में नेतृत्व की बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें