Jaunpur News: निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर द मर्सी क्लब ने किया स्वागत
रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह को बनाए जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने डॉ. प्रदीप सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृत चिन्ह देकर स्वागत किया और कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि अपने बीच के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जैसे बड़े संगठन ने इनके कार्यशैली और कुशल नेतृत्व को देखते हुए इन्हें निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना। डॉ. प्रदीप सिंह बड़े ही सरल और सहज प्रतिभाशाली व्यक्ति है।
प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वागत हमारा नहीं हम आप सबका स्वागत करेंगे क्योंकि आप लोगों ने जो प्यार हमें दिया है वह अद्वितीय है और आप सभी के प्रेम और आशीर्वाद ने हमें इस मंजिल तक पहुंचाया है। श्री सिंह ने कहा कि हम क्लब के शुक्रगुजार हैं जो इतना बड़ा और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। क्लब द्वारा हमेशा सामाजिक कार्य समय समय पर किया जाता रहा है। क्लब के
चेयरमैन एजाज अहमद के नाम का अर्थ है अद्वितीय, चमत्कार, अलौकिक और विकास इनके सारे कार्य भी अद्वितीय और अलौकिक होते है चाहे रोटी डे हो, कम्बल वितरण हो या अन्य सामाजिक कार्य हो क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।
विशिष्ट अतिथि विकास खण्ड अधिकारी जगदीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता क्लब के माध्यम से भी अपनी बातें हम तक भेज सकती है। क्लब समस्त समाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। विशिष्ट अतिथि संकठा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि क्लब चेयरमैन के कार्यों से समस्त जनता व अधिकारीगण खुश रहते हैं। लोगों को रुद्राक्ष का पौधा देकर विदा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरपी विश्वकर्मा ने और संचालन सचिव संजय गौड़ ने किया। इस मौके पर एडी प्रभारी अमित सिंह, अनिल यादव, डा. अकील अहमद, पवन कुमार प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, इसरार अहमद, इमरान अहमद, सिद्धार्थ सोनी, अमित यादव, हरीश सरोज, भुल्लन भारती, सरिता देवी, प्रेमबहादुर यादव, सरोजा देवी, वंदना, संकठा गुप्ता, अर्जुन गुप्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

