BREAKING

Jaunpur News: नोनारी मंडी परिसर का सुंदरीकरण शुरू

विधायक के प्रयास से 96 लाख रुपए से हो रहा विकास कार्य

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रामपुर ब्लाक अंतर्गत नोनारी मंडी परिसर में बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक डॉ. आरके पटेल ने सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. आरके पटेल ने नोनारी मंडी में किसानों से वादा किया था कि यदि वे विधायक चुने जाते हैं तो मंडी परिसर का सुंदरीकरण उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। जनता ने उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा भेजा और अब तीन वर्षों की लगातार कोशिशों के बाद लगभग 96 लाख रुपये की लागत से मंडी परिसर के विकास का कार्य शुरू हो रहा है। परियोजना के अंतर्गत मंडी की चारों ओर बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट, दो नल का रीबोर तथा एक शौचालय का निर्माण होगा। इन कार्यों से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मंडी का वातावरण सुव्यवस्थित बन सकेगा।

विधायक ने कहा कि किसानों के सहयोग और आशीर्वाद से ही यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मंडी के सुंदरीकरण में क्षेत्रीय युवा समाजसेवी एवं पत्रकार आशीष कुमार मौर्य की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने लगातार मंडी से जुड़ी जनसमस्याओं को विधायक तक पहुंचाया। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, नोनारी प्रधान सिंटू सिंह, मंडी अध्यक्ष रामकेश यादव, ठेकेदार किरण सिंह, सभाजीत पटेल, चांदनी सरोज, योगेंद्र पटेल, भोला सरोज, सुरेश पटेल, बीरु सरोज, राजेंद्र सिंह, अवधेश यादव (प्रधान बल्लीपुर), सिपाही सेठ, जीवन धीवर, नन्हूं यादव, चन्द्रशेखर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें