Jaunpur News: गया से वापस अपने गांव जा रहे व्यक्ति की जौनपुर में मौत
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। बिहार के गया जिले से पिंडदान कर टूरिस्ट बस से आ रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। 50 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा पुत्र लखन लाल निवासी ममफोन जिला सागर मध्य प्रदेश के मूल निवासी है। वह टूरिस्ट बस से अपने लोगों के साथ बिहार के गया जिले में पिंडदान कराने के लिए गए थे। गया से वापस अपने गांव की ओर टूरिस्ट बस से लौट रहे थे कि अचानक जौनपुर जिले में प्रवेश करते ही उनकी तबियत खराब हो गई। आननफानन में साथियों द्वारा उन्हें जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पेशे से अध्यापक थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)