Jaunpur News: संदिग्ध हालात में युवती का शव दुपट्टे से लटका मिला
अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा
सुइथाकला, जौनपुर। भेल़ा गांव में सोमवार दोपहर एक युवती का शव घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की मां ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। गांव की बिंद बस्ती निवासी चंद्रभान रोज़गार के सिलसिले में सूरत रहते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गया से वापस अपने गांव जा रहे व्यक्ति की जौनपुर में मौत
उनकी पत्नी सुनीता और इकलौती पुत्री नंदिनी गांव में ही रहती थीं। सोमवार को सुनीता पड़ोस के बसौली स्थित देवीधाम मंदिर में दर्शन के लिए गई थी।घर पर बेटी अकेली थी, लौटने पर उसने घर का दरवाज़ा खोला तो नंदिनी को दुपट्टे के सहारे सीमेंट शीट के लिये लगाए गये बांस की बल्ली से लटकता देख उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।चर्चा है कि जिस बांस की बल्ली से शव लटका मिला, उसकी ऊंचाई करीब साढ़े छह फीट है, जबकि मृतका के पैर पुरी तरह ज़मीन को छू रहे थे। मामले में थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)