BREAKING

Jaunpur News: कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 22 सितम्बर 2025 से 90 दिवसीय ’’मिशन शक्ति’’ विशेष अभियान के पाचवें चरण के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय बदलापुरखुर्द, बदलापुर में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा0 विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, जिलाध्यक्ष भाजपा सदर पुष्पराज सिंह, एएसपी गोल्डी गुप्ता सहित अन्य द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चार के बीच लगभग 300 बच्चो का कन्या पूजन किया गया। इस दौरान फल, उपहार और मिठाई वितरित गया।

इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र द्वारा कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है जिससे हमारी नारी शक्ति सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओ को किसी से डरने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, महिलाओ को अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जागरूक होने की आवश्कता है।

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा गया कि आप सभी शक्ति स्वरुप हैं, निडर होकर समाज में रहे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग सहित समस्त विभाग द्वारा बृहद स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, आज बालिकाओं को प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने की आवश्कता है। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल की छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 प्रारंभ किया गया है। महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम और उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन का दायित्व है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है जिसमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 (एम्बुलेंस) और 1098 (चाइल्डलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी गयी। एएसपी ने महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, 112, और 181 आदि के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत इसी तरह कार्यक्रम चलते रहेंगे, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को निडर होकर आगे बढने और अन्याय के प्रति डटकर सामना करने, महिलाओं की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। 

महिलाओं की सुरक्षा स्वावलंबन के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई।इस अवसर पर एसडीएम बदलापुर, सीओ बदलापुर, बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक,  बच्चे सहित सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें