Jaunpur News: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक/आन्तरिक का किया निरीक्षण
जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 29 सितम्बर 2025 को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ चन्द्रशेखर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक/आन्तरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हाल एवं दरवाजे पर स्टिकर लगवाने एवं सीसीटीवी कैमरा की निरन्तर देखभाल हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए वेयरहाउस में मशीनों के रख-रखाव पर सन्तोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी/प्रभारी अधिकारी,ईवीएम/वीवीपैट नवीन कुमार सिंह एवं समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)