BREAKING

Jaunpur News: कस्तूरबा की छात्राओं ने जाना बैंक की कार्यप्रणाली

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित योगी आदित्यनाथ तिराहे पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बृहस्पतिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक शिवा नंद प्रसाद ने छात्राओं को बैंक द्वारा आम जनमानस के हित में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही शिक्षा ऋण, आवास ऋण, वाहन ऋण, कृषि ऋण समेत भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया। इसी क्रम में उन्होंने खाता खोलने का फॉर्म, जमा-निकासी फॉर्म, अंतरण फॉर्म, एफडी, चेक आदि की प्रक्रिया भी समझाई।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी धीरज कुमार, आलोक, कैशियर अखण्ड, मनोज कुमार, अनंत कुमार, सहयोगी मनोज यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम व किरण मौर्या ने बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। शाखा प्रबंधक शिवानन्द प्रसाद ने छात्राओं को उपहार प्रदान किया जिसकी पाने के साथ ही बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी पा्रप्त करके छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें