BREAKING

Jaunpur News: बाजारवासियों ने मनबढ़ों के विरूद्ध एसपी को दिया प्रार्थना पत्र

Jaunpur News: Residents of the market area submit a petition to the SP against the miscreants.
बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर गांव के आधा दर्जन से ज्यादा बाजारवासियों ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कुछ मनबढ़ों पर कार्यवाही करने की मांग किया है। उन्होंने मनबढ़ों पर कार्यवाही की मांग किया है। उक्त बाजार के निवासी प्रमिला देवी, बेबी, सुरेश कुमार, राहुल कुमार, सीता, दिनेश कुमार आदि एसपी कार्यालय पहुंचे जहां प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गद्दीपुर गांव के कुछ युवक अपने साथ बगल के गांव के कुछ युवकों के साथ लगभग एक दर्जन की संख्या में आकर बाजार के लोगों के साथ मारपीट, गाली—गलौज आये दिन करते हैं। वे लोग स्कार्पियो में हूटर बजाते हुए काफी डर पैदा कर दिये हैं। बाजार के लोग थाने पर सूचना दे चुके हैं परंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया, इसलिये बाजारवासियों ने एसपी से मिलकर उन मनबढ़ों से मुक्ति दिलवाने की मांग किया है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामला जमीन का है। यह काफी पुराना मामला है। बुधवार को ही एसडीएम सदर तथा सीओ सिटी देवेश सिंह मौके पर गए थे। दोनों पक्षों को 26 सितंबर को बुलवाया है। बाकी आरोप निराधार है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें