BREAKING

Jaunpur News: 15 सितंबर को प्रजापति समाज मनायेगा रत्नप्पा कुंभार की जयंती

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल के पास श्री राम धर्मशाला में प्रजापति समाज द्वारा चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक संपादक महेंद्र कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि नगर के अटाला मस्जिद निकट हिंदी भवन में 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को सिविल कोर्ट जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रजापति विकलेश कुमार के अध्यक्षता में पद्मश्री रत्नप्पा कुम्भार की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी और इस जयंती समारोह में प्रजापति समाज के समस्त संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में चक्रदूत प्रजापति समाज, प्रजापति महासभा जौनपुर, सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट सहित अन्य संगठनों ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक नेता स्व. पंचानन राय की मनाई गई पुण्यतिथि

इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट जिला अध्यक्ष सभासद बसंत प्रजापति, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति, महा​सचिव अजय प्रजापति एडवोकेट, संगठन मंत्री संजय प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, प्रचार मंत्री जियालाल प्रजापति एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अरविंद प्रजापति एडवोकेट, उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति, रामशरण प्रजापति, समरजीत प्रजापति, सावन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें