Jaunpur News: भागवत कथा सुनने से मृत्यु का नहीं रहता भय: आचार्य शिव स्वरूप महाराज

भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा 

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर।  अत्यधिक  सुख सुविधाओं के संसाधनों ने आज के परिवेश को ऐसा बदल दिया कि लोग भक्ति के मार्ग से वंचित होते जा रहे है। इसी कारण नई पीढ़ी में संस्कार ,शिष्टाचार विलुप्त होता जा रहा है।आज प्रत्येक व्यक्ति में मृत्यु का भय बना रहता है। कब किस समय आकस्मिक बीमारी ,दुर्घटना से मौत हो जाय। भागवत कथा श्रवण मात्र से ही  मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए भक्ति मार्ग ही सर्वोत्तम मार्ग है। उक्त बातें  क्षेत्र के रेहारी गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में बृन्दावन  से आये कथावाचक आचार्य शिव स्वरूप महाराज ने कही। 

भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा निकली जो गोमती नदी के बरहपुर घाट से जल लेकर कलश यज्ञ स्थल पहुंची।कलश यात्रा में महिलाओं व बालिकाओं की अधिकाधिक संख्या थी। आयोजक प्रधान धर्मेंद्र सिंह नखड़ू ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहयोगी आचार्य उमेश्वर कुमार, पारितोष पाठक, दीपक तिवारी, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र जायसवाल, पिंटू सिंह, सदस्य जिला पंचायत उषा किरण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कृष्ण कुमार जायसवाल अध्यक्ष व संतोष यादव चुने गये महासचिव

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 




नया सबेरा का चैनल JOIN करें