BREAKING

Jaunpur News: सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर भीषण हादसा, काशी विश्वनाथ जा रही बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत

7 घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, धार्मिक यात्रा पर निकली है छत्तीसगढ़ के 50 दर्शनार्थियों की टोली

jaunpur-news-horrific-accident-sihipur-railway-crossing-bus-going-kashi-vishwanath-collided-trailer-died

मिठाई लाल सोनकर / नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अयोध्या जी से काशी विश्वनाथ बनारस के लिए छत्तीसगढ़ के लगभग 50 दर्शनार्थियों से भरी एक बस जौनपुर शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की तड़के करीब 3 बजे हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में दर्शनार्थियों से भरी बस सीधे ट्रेलर से जा टकराई। दुर्घटना में करीब 4 दर्शनार्थियों की मौत हो गई जबकि 7 दर्शनार्थियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दर्जनों लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। एसपी जौनपुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आयी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

jaunpur-news-horrific-accident-sihipur-railway-crossing-bus-going-kashi-vishwanath-collided-trailer-died

धमाके जैसी आवाज सुनते ही दौड़ पड़े लोग

आपको बता दें कि सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर तेज रफ्तार बस जो काशी विश्वनाथ बनारस जा रही थी अचानक ट्रेलर से जा टकराई। घटनास्थल से धमाके जैसी आवाज उठने से आस-पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। 

jaunpur-news-horrific-accident-sihipur-railway-crossing-bus-going-kashi-vishwanath-collided-trailer-died

बस से चीख पुकार की आवाज सुन एक-एक करके सभी को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम राहत कार्य में जुट गई। इस भीषण हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में घायल 9 लोगों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालुओं का शव मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है और सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। 

jaunpur-news-horrific-accident-sihipur-railway-crossing-bus-going-kashi-vishwanath-collided-trailer-died

बस चालक की लापरवाही आयी सामने

इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी जौनपुर डा़ कौस्तुभ पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाराणसी-लखनऊ मार्ग बाधित रहा। एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल पूरी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएम जौनपुर डॉ. दिनेश चंद्र ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

jaunpur-news-horrific-accident-sihipur-railway-crossing-bus-going-kashi-vishwanath-collided-trailer-died

मृतकों का नाम

1. आशा भवन 30 वर्ष पत्नी अमरिंदर निवासी गांधीनगर छत्तीसगढ़

2. गुलाबो 28 वर्ष पत्नी खुशहाल साहू छत्तीसगढ़

3. रेखा 55 वर्ष पत्नी अशोक बनी छत्तीसगढ़

4. दीपक ठाकुर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी दुर्ग

jaunpur-news-horrific-accident-sihipur-railway-crossing-bus-going-kashi-vishwanath-collided-trailer-died

घायलों का नाम

1. तुलसी 50 वर्ष पत्नी नेपाल सिंह मानिकपुर छत्तीसगढ़

2. सुमेश 25 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश राजनंदगांव छत्तीसगढ़

3. लखन दास 65 वर्ष छत्तीसगढ़

4. संडे मंडल 40 वर्ष पत्नी देवरान मंडल

5. ब्रायन मंडल 65 वर्ष

6. सीमा दास 40 वर्ष पत्नी नरेश दास छत्तीसगढ़ 

7. गीता साहू 38 वर्ष पत्नी बिहू राम साहू छत्तीसगढ़

jaunpur-news-horrific-accident-sihipur-railway-crossing-bus-going-kashi-vishwanath-collided-trailer-died

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुंगरा दोहरा हत्याकांड : शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे दोनों भाई

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad

नया सबेरा का चैनल JOIN करें