BREAKING

Jaunpur News: साइबर ठग ने महिला के खाते से एक लाख से ज्यादा उड़ाया

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार निवासी एक गर्भवती महिला का सोमवार की सुबह साइबर ठग ने एक लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर लिया। महिला तत्काल साइबर थाने पर जाकर सूचना दर्ज कराया। बताते हैं कि गांव निवासी अरविंद कुमार जायसवाल की पुत्री बबिता जायसवाल गर्भवती है। सुबह उसके नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि आपका नाम बबिता जायसवाल है। ठग ने कांफ्रेंस कॉल ओर पहले से आशा कार्यकर्ती को जोड़ रखा था। उसने बबिता से पूछा कि आशा कार्यकर्ती आती है या नहीं? सारे इंजेक्शन लगवाया हैं या नहीं? दूसरी तरफ से आशा कार्यकर्ती ने कहा कि हमने सारे आवश्यक काम चीजों को करवा दिया है। तब उस साइबर ठग ने कहा कि गर्भवती महिला को प्रधानमंत्री योजना का लाभ मिला की नहीं? इस पर बबिता ने कहा कि उसे अभी कोई लाभ नहीं मिला है। वह बोला अभी मैं तत्काल खाते में योजना का लाभ भेज रहा हूं। बबिता का कहना है जब वह बात कर रहा था तब उसके खाते से पैसा कटने के मैसेज आने लगा। जब उसने यह बात उस ठग से कहा तो वह बोला अभी सारा पैसा वापस हो जाएगा। पैसा कटते देख बबिता फोन काटने लगी लेकिन फोन कटा नहीं। आठ बार में एक लाख चार हजार एक सौ 85 रुपये कट गए। यह देख वह रोने लगी। परिजन तत्काल ऑनलाइन 1930 नम्बर पर कम्प्लेन किये फिर तत्काल पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराया। अब पूरे परिवार को साइबर थाने पर भरोसा है। बबिता का कहना है कि आशा कार्यकर्ती की आवाज सुनकर उसे विश्वास हुआ था कि यह कोई फ्राड नहीं है। उधर उस बारे में आशा कार्यकर्ती ने बताया कि हमको फोन आया कि बबिता जायसवाल को और एक अन्य महिला को इंजेक्शन आदि सहित अन्य डोज लगा है या नहीं? उसके लिए बबिता को कांफ्रेंस पर लेकर पूछताछ करने लगा। बाकी कोई बात हमको सुनाई नहीं दे रहा था।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक का सम्मान व काव्यगोष्ठी सम्पन्न

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें