BREAKING

Mumbai News: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक का सम्मान व काव्यगोष्ठी सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शिक्षक समाज का निर्माता होता है। शिक्षक समाज को गढ़ता है। जन्म माता पिता देते हैं।मानव शिक्षक बनाता है। उसी शिक्षक का काव्य सृजन न्यास ने आज सम्मान किया है। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काव्य गोष्ठी में शिक्षक उमेश मिश्र "प्रभाकर" का सम्मान संस्था ने स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ शाल श्रीफल से किया। पूर्व प्रधानाचार्य हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी" व मुख्य अतिथि शिक्षक कृष्णकुमार मिश्र को भी संस्था ने शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

काव्यसृजन का मंच पूर्व प्रधानाचार्य हौंसिला प्रसाद अन्वेषी की अध्यक्षता शिक्षक द्वय प्रा.अंजनीकुमार द्विवेदी व लालबहादुर यादव "कमल" का संयुक्त संचालन मुख्य अतिथि प्रो.के के मिश्र की उपस्थिति आयोजन में चार चाॅंद लगा दी। शिक्षकों से सजे मंच का प्रथम संचालन श्रीधर मिश्र जी ने विधिवत किया। अतिथियों का परिचय सम्मान सरस्वती पूजन विचार प्रवाह सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया।इसके बाद संचालक द्वय ने आयोजन की बागडोर संभाली। कवियों ने अपनी रचनाओं से मूसलाधार बारिश की। विचार मदन गोपाल गुप्त ने प्रवाहित किया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता जयप्रकाश (बब्बन) सिंह का मनाया गया जन्मदिन

श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम नब्बे फिट रोड लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई में कवि  हौसिला प्रसाद "अन्वेषी", उमेशचंद्र मिश्र "प्रभाकर", प्रो. कृष्ण मिश्र, मदन गोपाल गुप्ता, एड. राजीव मिश्र "मधुकर", लाल बहादुर यादव "कमल", प्रा. अंजनी द्विवेदी "अनमोल", ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, रामजीत गुप्ता, अरुण मिश्र "अनुरागी" जाकिर हुसैन "रहबर", सजन लाल यादव, कल्पेश यादव, माताप्रसाद शर्मा, शिखा गोस्वामी, अवनीश दीक्षित "दिव्य", "आत्मिक" श्रीधर मिश्र, कप्तान दुबे (श्रोता), सुशील दुबे (श्रोता), केपीएम स्कूल के प्रमुख डॉ मिथिलेश पांडे (श्रोता), श्रीमान मिश्र (श्रोता) आदि श्रोता के रूप में सभागार में उपस्थित होकर आयोजन को पूर्णता प्रदान किए। सरस्वती बंदना अरुण मिश्र "अनुरागी ने की।आभार संस्था के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी जी ने प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में कवि कुशल संयोजक प्रेमांजलि साहित्य संस्थान के प्रमुख श्रीराम शर्मा जी को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रगान के साथ आयोजन अपनी पूर्णता को प्राप्त किया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें